मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़, दिया आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़, दिया आवेदन

भागलपुर,। जिले के पीरपैंती प्रखंड के पीरपैंती पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय पीरपैंती बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महज दो दिनों के भीतर विद्यालय से चार पंखों की चोरी कर ली गई। वहीं शौचालय का दरवाजा भी तोड़ दिया गया है।इस घटना से न केवल विद्यालय प्रशासन बल्कि स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में पीरपैंती थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 ‘ए’ में लगे चार पंखों की चोरी की गई है।उल्लेखनीय है कि विद्यालय बंद था, इस दौरान पूरा परिसर सूना पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाया। जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। वहीं अगले ही दिन शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया। प्रधानाचार्य ने चिंता जताते हुए कहा कि अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के पीछे आम का बगान है, जहां अक्सर कुछ असामाजिक तत्व जुआ खेलते देखे जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं तत्वों का हाथ इस घटना में हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती पंचायत के समाजसेवी मो. साजिद उर्फ लाल ने विद्यालय पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने इस मामले में पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार से मुलाकात कर घटना में शामिल आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें