मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बगहा में स्कार्पियो सवार ने 06 लोगों को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के बगहा में स्कार्पियो सवार ने 06 लोगों को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर

बगहा । बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टंगा, साइकिल और सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में टंगा पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।पुलिस के मुताबिक काले रंग की स्कॉर्पियो चौतरवा की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। रतवल टर्निंग के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे टंगा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टंगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कॉर्पियो चालक यहीं नहीं रुका।टंगा को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित वाहन ने साइकिल से घर लौट रहे एक किशोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद भी स्कॉर्पियो की रफ्तार कम नहीं हुई और वह आगे जाकर सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी।लगातार तीन वाहनों से हुई टक्कर के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया।घायल किशोर की पहचान लगुनहा निवासी नरेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र गोलू यादव के रूप में की गई है। बताया गया कि गोलू अपने मामा के घर रतवल आया हुआ था और वहां से साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान वह इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।टंगा पर सवार घायल लोगों में शिवराज उरांव, मोहन उरांव, राजू उरांव और दीवानी देवी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने में जुट गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले जाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें