मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण में बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। जिले बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेरवा गांव

में बच्चों के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने

हत्या के आरोप में एक नाबालिग को पकड़ा है।

मृतक की पहचान जनेरवा

गांव निवासी मलबिल मियां के पुत्र दिलशेर मियां (28) के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह सुबह में मजदूरी करने गए थे। काम के बाद पांच

बजे घर वापस आए और दरवाजे पर बैठे थे। इस बीच वह बच्चे के लिए दुकान से

बिस्किट लेने के लिए चली गई। लौटने पर देखा कि उसके पति के साथ अलाउद्दीन,

उसकी पत्नी सबीला और उसका नाबालिग बेटा मारपीट कर रहे थे। इनके हाथ में

हल्दी-मिर्च का झोला भी था, जिसमें से मिर्च का पाउडर निकाल कर जमीन पर

गिरे उसके पति की आंख और शरीर छिट रहे थे।

उसके चिल्लाने पर आसपास

के लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके पति को सदर

अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के

मुख्य आरोपित अलाउद्दीन का नाबालिग बेटा मौके से फरार हो कर मोतिहारी

स्टेशन पर पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर

रही है।

इस बाबत बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि

बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। मृतक के शरीर पर मिर्च और हल्दी का

पाउडर मिला है। उसके सीने में एक जगह नुकीला कुछ गड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस जांच-पड़ताल कर

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें