मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब अंबेडकर का अतुलनीय योगदान : मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब अंबेडकर का अतुलनीय योगदान : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सद्भाव और समरसता के भाव के साथ बनाई जा रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का अतुलनीय योगदान है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ अंबेडकर के समाज कल्याण के किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबासाहेब की न्याय, समानता की विरासत सदैव हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

अंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबासाहेब की जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और इस पावन अवसर पर सादर नमन किया। डॉ अंबेडकर को याद करते हुए पटवारी ने कहा, "लोकतंत्र की मजबूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबासाहेब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर राजधानी सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरियां निकाली गई, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, साथ ही राष्ट्र की मजबूती का संकल्प लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें