मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड के लिए रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून/फाटा,

( रुद्रप्रयाग)। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली बुधवार

सुबह प्रात: 8ः45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड के लिए

रवाना हुई। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलने हैं। इस मौके पर जगह-जगह

लोगों ने फूल बरसाए। स्कूली बच्चों और अन्य ने बाबा केदार का जयघोष किया।

छह मई को देवडोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से

प्रवास के लिए पहुंची और सात मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी।

भगवान

केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ

केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयंसेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ

पहने पैदल चलते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ

धाम तक पहुंचाते हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने

बताया कि देश-विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु भी डोली के साथ-साथ केदारनाथ जा

रहे है। पंचमुखी डोली के गौरीकुंड प्रस्थान के समय विष्णु प्रसाद

कुर्मांचली, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी

तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, डोली

प्रभारी प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,भरत कुर्मांचली,कुलदीप धर्म्वाण,

आलोक बजवाल, संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें