मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा और केंद्रीयमंत्री शाह ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (रविवार)

सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। भाजपा ने

अपने एक्स हैंडल पर कहा, ''प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता,

अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता और पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल

उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।''

केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह ने भी एकात्म मानववाद के प्रणेता का पुण्य स्मरण किया

है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ''प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के

अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कोटिश:

वंदन।'' केंद्रीयमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन

राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश

अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता

के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के

सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

भाजपा

ने एक्स हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

नड्डा आज राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में पूर्वाह्न

11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि

अर्पित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें