मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के साथ हुआ अन्याय : चंद्रेशखर आजाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। भीम आर्मी के मुखिया और नगीना लोकसभा क्षेत्र के

नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण आज(गुरुवार ) छत्तीसगढ़ पहुंच गए

हैं। चंद्रशेखर आजाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

उसके बाद सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।

रायपुर

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए

उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ

है। सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में

है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ

खिलवाड़ हुआ है। मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता। लेकिन जब तक जांच नहीं

होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है। सतनामी समाज को बदनाम करना यह

सरकार को शोभा नहीं देता।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के

क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने

कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे। घासीदास को मानने वाले पूरे देश में

रहते हैं। सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई। लोगों को प्रोटेक्ट

करने में फेल हुई, सरकार को जवाब देना होगा।

पिछले दिनों

बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के बाद उन्होंने सरकार के कार्यशैली की आलोचना

की थी और इस मामले में सतनामी समाज का खुलकर समर्थन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें