मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सपत्नीक श्री रामलला के दर्शन किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्या, । उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने शुक्रवार को अयोध्या में श्री

रामलला के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति धनखड़ पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ अयोध्या

में दर्शन पूजन करने के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से

सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इसके बाद

राम जन्मभूमि परिसर के भव्यमंदिर में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन

पूजन किए। अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी वह

सपत्नीक शामिल हुए। इसके बाद कुबेर टीला जाकर उन्होंने भगवान शिव के मंदिर

में दर्शन और पूजा किया।

उपराष्ट्रपति शुक्रवार शाम करीब

चार बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां योगी सरकार के कैबिनेट

मंत्री/अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपराष्ट्रपति का

फूल माला से भव्य स्वागत किया।

रामलला के चरणों में झुकाया शीश

उपराष्ट्रपति

ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर

रामलला की आरती उतारी। श्रीराम का दीदार कर वे भाव-विभोर हो गए। उनके

स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया

गया था। रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद कुबेर टीला पहुंचे, जहां

उन्होंने परिवार संग कुबेश्वर महादेव का विधि विधान से दर्शन-पूजन कर आरती

उतारी।

2100 बातियों से की मां सरयू की आरती

इससे

पहले उन्होंने सरयू मैया की उतारी आरती। यहां उन्होंने 2100 बत्ती से आरती

की। वहां से उपराष्ट्रपति सरयू आरती करने पहुंचे। उप राष्ट्रपति ने करीब

आधे घंटे तक सरयू का दर्शन पूजन और आरती की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें