मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में 1.12 करोड़ भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन-पूजन के लिए यहां आने वाले भक्तों की

संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 22 जनवरी से 20 मार्च तक एक करोड़ 12

लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या

आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है।

प्रतिदिन मंदिर में औसतन एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़

जाती है।

राज्य पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष

2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से अयोध्या में भक्तों की

संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं

ने दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल

हैं। वर्ष 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने

रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार वर्ष 2018 में कुल 1,95,63,159

श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। वर्ष 2019 में 2,04,63,403

भारतीय एवं 28,331 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 2,04,91,724

श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इस वर्ष 61,93,537 भारतीय

एवं 2,611 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या

पहुंचे। वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने

अयोध्या में दर्शन पूजन किया। वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403

विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में 5,75,07,005 भारतीय और 8,418

विदेशी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा

के बाद से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

श्रद्धालुओं

की बढ़ती भीड़ से अयोध्या में रोजी-रोजगार में भी तेजी से वृद्धि होने लगी

है। अब अयोध्या की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

खान-पान, होटल-रेस्टोरेंट, सजावटी सामानों की दुकानों पर सैलानियों की

भीड़ अब आम हो चली है। लोगों का मानना है कि 22 जनवरी को जबसे रामलला

विराजमान हुए हैं, यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों

की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी

सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व

सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे

स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या

में विकसित की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें