मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

धर्मशाला। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हरा दिया। डीसी ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के लक्ष्य को डीसी ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इससे पहले साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। हालांकि, डीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक पोरेल सिर्फ 5 और केएल राहुल महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

साहिल प्रकाश भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 रन बनाकर रनआउट हो गए।

74 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही दिल्ली कैपटिल्स की पारी को कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने संभाला।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई। अक्षर ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, मिलर ने 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों का योगदान दिया। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि माधव तिवारी ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए।

आकिब नबी 2 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने छक्का लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई।

इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया और वह 36 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में माधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें