मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीसीए एयरलाइंस कंपनियों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें करेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीजीसीए एयरलाइंस कंपनियों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें करेगा

नई दिल्‍ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) आज से अगले तीन दिनों तक विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करेगा।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज एयर इंडिया और इंडिगो के लिए समीक्षा बैठकें होंगी। बैठक में समय पर कार्य निष्पादन, उड़ान की समय-सीमाएं, ग्राहक शिकायतों का निवारण तथा एयरलाइनों को संचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।हाल के दिनों में विमानन कंपनियों को बम की झूठी धमकियों, विमानों में तकनीकी समस्याओं, उड़ानों के रद्द होने और देरी आदि समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है। डीजीसीए नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक नियामक संस्था है, जो मुख्य रूप से सुरक्षा संबंधी मुद्दों से निपटती है। ये घरेलू हवाई परिवहन सेवाओं के विनियमन और नागरिक हवाई नियमों, हवाई सुरक्षा और उड़ान योग्यता मानकों के प्रवर्तन के लिए ज़िम्मेदार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें