मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

रोड पर ऑटो ड्राइवर ने की गंदी हरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मंडी हाउस के पास सिंकदरा रोड पर कल सुबह एक ऑटो चालक ऑटो में ही आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। एक राहगीर की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने ना सिर्फ उसका विडियो रिकॉर्ड कर लिया, बल्कि उसका ऑटो नंबर भी नोट कर लिया। अपना काम करने के बाद शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बाराखंबा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर बीएनएस की धारा 296 के तहत केस दर्ज कर कुछ ही घंटों में मुस्तफाबाद निवासी आरोपी नजाकत (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्र ने बताया, कल बाराखंबा पुलिस को एक शिकायत मिली थी। जिसमें 49 वर्षीय शिकायतकर्ता सुभाष ने बताया, वह कोटला मुबारकपुर इलाके में रहते हैं। किसी काम से बंगाली मार्केट आए थे। यहां से वह गाजीपुर मुर्गा मंडी जा रहे थे। इस बीच मंडी हाउस से पहले सिकंदरा रोड पर उन्होंने देखा कि ऑटो सड़क पर खड़ा है। उसमें बैठा हुआ चालक मास्टरबेशन कर रहा है। यह देखकर वहां से गुजर रहे कई लोगों को यह खराब लगा, इसलिए उन्होंने आरोपी की विडियो बना ली और ऑटो का नंबर नोट कर लिया। समय करीब 9:30 बजे का था। जरूरी काम था, इसलिए उस समय वह वहां से चले गए। मगर वापस लौटते समय उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी। पुलिस ने ऑटो के नंबर की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें