मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया: ब्रिस्बेन में चाकूबाजी में दो लोग गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर के उत्तरी इलाके में चाकू से हमला होने की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्वींसलैंड पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 14 मिनट पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को ब्रिस्बेन के उत्तरी उपनगर जिलमेरे में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घर के अंदर दो लोगों पर चाकू से हमला किया है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोग घायल पड़े हैं, जिसमें से एक की उम्र करीब 20 साल और दूसरे की 30 साल के आसपास है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

हमले के थोड़ी देर बाद पुलिस ने 51 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी अंगुली में चोट लगी थी, इसलिए इलाज के लिए उसे भी पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनों एक-दूसरे को जानते हैं और आम जनता के लिए किसी तरह का खतरा नहीं है। घटना स्थल को अपराध क्षेत्र घोषित कर जांच जारी है।

इससे पहले, 11 अगस्त को सिडनी के उत्तर-पूर्व में भी चाकूबाजी की एक और घटना हुई थी। न्यू साउथ वेल्स राज्य के सेंट्रल कोस्ट क्षेत्र के किलार्नी वेल इलाके में दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। यहां दो महिलाएं (उम्र 23 और 33 वर्ष) और एक 20 वर्षीय युवक चाकू के वार से घायल पाए गए।

23 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि 33 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा उसी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पुलिस थाने ले जाकर उस पर हमला, झगड़ा करने और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखने का आरोप लगाया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि यह झगड़ा पड़ोसियों के बीच विवाद के चलते हुआ था और इस घटना में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें