मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

जनवरी से ऑस्ट्रेलिया सभी भारतीय निर्यात पर टैरिफ खत्म कर देगा : गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनवरी से ऑस्ट्रेलिया सभी भारतीय निर्यात पर टैरिफ खत्म कर देगा : गोयल

नई दिल्‍ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के तहत एक जनवरी से ऑस्ट्रेलियाई टैरिफ लाइनों पर 100 फीसदी ड्यूटी जीरो हो जाएगी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को भारतीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से भारत के श्रम-गहन क्षेत्र के लिए नए मौके खुलेंगे, क्योंकि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते की तीसरी सालगिरह मनाई है।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को 'एक्‍स' पोस्‍ट पर लिखा, "पिछले तीन सालों में इस समझौते से लगातार निर्यात वृद्धि, बेहतर बाजार पहुंच और मजबूत सप्लाई-चेन रेजिलिएंस मिली है, जिससे भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई, किसानों और मजदूरों सभी को फायदा हुआ है। वाणिज्‍य मंत्री ने आगे लिखा कि पिछले तीन सालों में इस समझौते ने लगातार निर्यात वृद्धि, बेहतर बाजार पहुंच और मजबूत सप्लाई-चेन लचीलापन दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई, किसानों और मजदूरों सभी को फायदा हुआ है।उन्‍होंने बताया कि अप्रैल-नवंबर 2025 में रत्न और आभूषण का निर्यात 16 फीसदी बढ़ा। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स पर आपसी मान्यता समझौता (एमआरए) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे निर्बाध व्यापार संभव हुआ और निर्यातकों के लिए अनुपालन लागत कम हुई। गोयल ने कहा क‍ि जैसे-जैसे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) की बातचीत आगे बढ़ रही है, भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए मेक इन इंडिया और विकसित भारत 2047 के विजन के साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक में भारत की आर्थिक भागीदारी को मजबूत कर रहा है। इसके साथ मिलकर भारत और ऑस्ट्रेलिया साझा समृद्धि और भरोसेमंद व्यापार का भविष्य बना रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें