मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

औरंगाबाद : राजधानी ट्रेन दुर्घटना की 23वीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
औरंगाबाद : राजधानी ट्रेन दुर्घटना की 23वीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पश्चिम धावा नदी के रेलवे पुल पर 23 वर्ष पहले 9 सितंबर 2002 को रात 10:45 बजे हुई राजधानी ट्रेन दुर्घटना की 23वीं बरसी पर मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी, जिसकी यादें आज भी स्थानीय लोगों के जेहन में बरकरार हैं।

इस बार भी रेल कर्मचारियों और समाजसेवियों ने धावा नदी के पास रेलवे ट्रैक की पूजा-अर्चना की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

9 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे धावा नदी के रेलवे पुल पर रेल कर्मचारियों और समाजसेवियों ने एकत्रित होकर रेलवे ट्रैक की पूजा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

कार्यक्रम में शामिल एसएसई गौरव कुमार ने बताया कि हर साल इस दिन रेलवे ट्रैक की पूजा की जाती है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि 2002 की दुर्घटना को याद करते हुए हम प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

कांग्रेस नेता डॉ. तुलसी यादव ने कहा कि 9 सितंबर की रात औरंगाबादवासियों के लिए दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रार्थना की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद से हर साल 9 सितंबर को रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ और ग्रामीण एकत्र होकर रेलवे ट्रैक की पूजा और कैंडल जलाकर बरसी मनाते हैं। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें