मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

नागपंचमी पर औरैया के ऐतिहासिक देवकली मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-कालसर्प दोष निवारण के लिए हुआ विशेष अनुष्ठानऔरैया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार काे पूरे जनपद में नाग पंचमी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर औरैया स्थित ऐतिहासिक देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में नाग देवता का पूजन, जलाभिषेक और दूध अर्पण कर सुख-शांति की कामना की।इस अवसर पर कालसर्प दोष निवारण के लिए विशेष अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया। जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष पाया गया, उन्होंने इस अनुष्ठान में भाग लेकर दोष निवारण कराया। अनुष्ठान का नेतृत्व कर रहे आचार्य पं. आनंद तिवारी ने बताया कि कालसर्प दोष होने पर जातकों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा, कार्यों में बार-बार विफलता, वैवाहिक जीवन में समस्याएं और गृह क्लेश जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। विशेष पूजन व अनुष्ठान के माध्यम से इसका समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जिन जातकों ने इस अनुष्ठान में भाग लिया, उन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता मिली है।श्रद्धालुओं ने नाग देवता के प्रति आस्था दिखाते हुए पूजा-अर्चना की और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला चलता रहा और वातावरण भक्तिमय रहा। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें