मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

ऑडी हादसा: चालक को फरार कराने वाले सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
ऑडी हादसा: चालक को फरार कराने वाले सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में शुक्रवार देर रात दिल्ली नंबर की ऑडी कार से हुई भीषण दुर्घटना के बाद ऑडी चालक को फरार करने वाले चार सहयोगियों को पुलिस ने 24 घंटे में चिन्हित कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। हादसे के बाद देर रात को ही पुलिस ने क्षतिगस्त ऑडी कार को जब्त कर लिया था।पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में शुक्रवार देर दिल्ली नंबर की ऑडी कार से हुई भीषण दुर्घटना में डिटेन किए गए आरोपितों में चूरू निवासी दिनेश रणवा (32), कांस्टेबल मुकेश (30) निवासी चूरू, पप्पू (28) निवासी रेनवाल तथा मांगीलाल (28) निवासी रेनवाल, जिला जयपुर शामिल हैं। पुलिस ने उस कार को भी जब्त किया है, जिसमें अभियुक्त दिनेश रणवा फरार हुआ था।थानाधिकारी मदन कडवासरा ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में स्थित खरबास सर्किल पर शुक्रवार देर रात 120 किलोमीटर की रफ्तार पर ऑडी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराई। फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। दर्दनाक हादसे का कारण बनी थी कार रेस, जिसकी शुरुआत अहिंसा सर्किल से ई थी।जानलेवा रेस की शुरुआत अहिंसा सर्किल से हुई। ऑडी मालिक दिनेश रिणवा (32) दोस्तों के साथ खुद की स्कॉर्पियो में सी-स्कीम में शराब पार्टी कर रहा था। कार में बैठे पप्पू चौधरी, मुकेश कांस्टेबल और मांगी लाल ने दिनेश को ऑडी खरीदने की बधाई दी। जिसके रात 8 बजे सभी स्कॉर्पियो कार से सी-स्कीम से पत्रकार कॉलोनी पहुंचे। दिनेश रिणवां ने स्कॉर्पियों घर पर खडी की ओर ऑडी कार में सवार होकर खाना खाने के लिए निकल पड़े। दिनेश और मांगीलाल ऑडी में आगे बैठ गए और मुकेश कांस्टेबल (पुलिस लाइन) और पप्पू चौधरी पीछे बैठ गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दिनेश ने अपने दोस्तों को कार का पिकअप दिखाने के लिए थाना इलाके में स्थित वंदेमातरम सर्किल से रेस लगाना शुरु कर दिया। पीछे सीट पर बैठे पप्पू ने कार की रफ्तार कम करने की सलाह दी। लेकिन शराब के नशे में धुत दिनेश ने कार की रफ्तार ओर बढ़ा दी। आगे वाली सीट पर मौजूद मांगी लाल ने शराब पी रखी थी और नशे में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा। देर रात खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार कार फूड स्टॉल में घुस गई और खाना खा रहे 16 लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई।जिसके बाद दिनेश और मांगीलाल कार से बाहर निकले और अपने घर की तरफ पैदल ही दौड पड़े। वही इस हादसे में पप्पू चौधरी ओर मुकेश घायल हो गए। हादसे के मौके पर जमा हुए राहगीरों ने दोनो को घायल अवस्था में कार से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल भिजवाया। वहीं इस मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ऑडी कार चालक का लाइसेंस अब निरस्त किया गया। शनिवार को आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने ऑडी कार चालक का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश देते हुए बिना बीमा और ओवरस्पीडिंग के चल रहे वाहन वाहन के साथ ही अन्य राज्य में पंजीकृत वाहन का अब रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया गया। साथ ही गाड़ी को पुलिस के साथ परिवहन विभाग ने भी सीज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें