मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

छतरपुर: युवती ने की थाने में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छतरपुर: युवती ने की थाने में आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाया

पिता की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवती ने उठाया कदमछतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने कथित रूप से न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवती को तुरंत काबू में लेकर सुरक्षित किया और जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।जानकारी के अनुसार, गौतम नगर वार्ड क्रमांक-02 (सोरा पहाड़िया) निवासी शमा खातून शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सिटी कोतवाली पहुंची थी। वह अपने पिता पप्पू फकीर की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व पप्पू फकीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसे परिवार हत्या का मामला मानता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में लगातार पुलिस एवं प्रशासन से न्याय की मांग की, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी नाराजगी के चलते युवती ने थाना परिसर में यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसे रोक लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सहम गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। साथ ही उसे नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल युवती सुरक्षित है और जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें