मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश निंदनीय, आरोपी वकील को मिले सजा: खरगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश निंदनीय, आरोपी वकील को मिले सजा: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश को गंभीर अपराध बताते हुए आरोपी वकील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा हमला बताया और कहा कि ऐसी मानसिकता को समाज में बिल्कुल जगह नहीं मिलनी चाहिए।खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (एक्स) पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय में जो घटना घटी, वह अत्यंत निंदनीय है। जो उच्चतम न्यायालय जैसे सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान में बैठकर मुख्य न्यायाधीश या किसी अन्य न्यायमूर्ति का अपमान करता है, और जूता फेंकने जैसा कृत्य करता है, वह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संविधान और न्याय व्यवस्था का अपमान करता है। इस तरह की सोच और विचारधारा, जो न्यायपालिका की मर्यादा को ठेस पहुंचाती है, वह समाज में गंदगी फैलाने के समान है। ऐसे वकीलों को केवल बार एसोसिएशन द्वारा निंदा ही नहीं, बल्कि आवश्यक कानूनी सजा भी दी जानी चाहिए। अगर कोई खुद को वकील कहता है, लेकिन उसकी विचारधारा संविधान और समानता के विरुद्ध है, तो उस पर सवाल उठाना आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें