मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में प्लाईवुड कारोबारी को अगवा करने की कोशिश नाकाम ,अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा ,एक महिला समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में प्लाईवुड कारोबारी को अगवा करने की कोशिश नाकाम ,अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा ,एक महिला समेत चार गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज चौक के पास प्लाईवुड कारोबारी अमित गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था। यह घटना रविवार की देर रात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। और रांची शहर के सभी रास्ते पर चेक नाका लगाकर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटना में संलिप्त सभी अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं इस घटना में संलिप्त गाड़ी को भी पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की और लड़के शामिल है। दरअसल किशोरगंज चौक के पास रविवार की देर रात प्लाई कारोबारी अमित गुप्ता का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। जिस समय अपराधी अमित गुप्ता को जबरन अपनी कार में बिठा रहे थे, उस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में डायल 100 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी रिंग रोड की तरफ भाग निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सिटी एसपी ने पूरे शहर में वाहन चेकिंग अभियान शुरू करवा दिया था। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली डीएसपी, कोतवाली थानेदार सहित कई थानों की टीम अपहणकर्ताओं की तलाश में जुट गई थी। लगभग 20 किलोमीटर तक खदेड़े जाने के बाद जब अपराधियों को लगा कि वे अब पकड़े जाएंगे, तब उन्होंने धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम वाली सड़क में अपनी कार और कारोबारी अमित गुप्ता को छोड़ भागने लगे। लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें खदेड़ कर धर दबोचा। कारोबारी के अपहरण मामले में जो चार गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें विशाल, काजल, राजीव सिंह और अमरनाथ पांडेय शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें