मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान में तनाव की साजिश नाकाम! जेएनयू नेता चंदू की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीवान में तनाव की साजिश नाकाम! जेएनयू नेता चंदू की प्रतिमा तोड़ी, पुलिस अलर्ट

सीवान। सीवान के गोपालगंज मोड़ स्थित गोलंबर पर मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कामरेड चंद्रशेखर उर्फ चंदू की आदमकद प्रतिमा को तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच दी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की कोशिश साफ नजर आई।सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया।एसपी पुरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।एसपी पुरन कुमार झा ने साफ कहा कि यह साजिश ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाएगी—“बहुत जल्द पर्दाफाश होगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”इस घटना ने शहर में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का दावा है कि किसी भी सूरत में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें