मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

रानीगंज के ज्वेलरी बाजार में लूट की कोशिश, फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आसनसोल,। पश्चिम बर्दवान ज़िले के रानीगंज स्थित ज्वेलरी बाजार में

रविवार दोपहर डकैती के प्रयास किए गए। इस दौरान गोलाबारी भी की गई।

सूत्रों

के अनुसार, रानीगंज ज्वेलरी शोरूम के सामने कुछ बदमाशों ने अचानक फायरिंग

की। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

पहुंची तो अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अपराधी पुलिस पर

फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।

खबर लिखे जाने तक पता

नहीं चल पाया कि क्या-क्या सामान गायब है। हालांकि, पुलिस की जवाबी

फायरिंग में एक शख्स घायल हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भी बदमाशों

के गिरोह का है। घटनास्थल से काफी गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।

पुलिस

सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर रानीगंज के प्रसिद्ध स्वर्ण बाजार में

डकैती का प्रयास किया गया। बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और फायरिंग की।

जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका तो बदमाशों ने उसकी बन्दूक जब्त कर ली।

इस

घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर पाकर आसनसोल कमिश्नरेट

की पुलिस पहुंची। घटना के बारे में डीसी ध्रुव दास ने कहा कि पुलिस ने

अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें