मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

बलूचिस्तान-सिंध में पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमले, बलूच लड़ाकों का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलूचिस्तान-सिंध में पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमले, बलूच लड़ाकों का दावा

क्वेटा। बलूच लड़ाकों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना और उनके अहम ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ये हमले सिंध और बलूचिस्तान में किए गए जिसमें चार पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने हथियारबंद समूह के हवाले से इसकी जानकारी दी।

मीडिया को दिए एक बयान में, यूनाइटेड बलूच आर्मी (यूबीए) प्रवक्ता मजार बलूच ने कहा कि ग्रुप के लड़ाकों ने सोमवार को बलूचिस्तान के बोलान इलाके में दरज बीट पर एक पाकिस्तानी मिलिट्री चेकपोस्ट पर रिमोट-संचालित विस्फोटक का इस्तेमाल कर हमला किया। हमले में चार सैन्य कर्मी मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मजार बलूच के मुताबिक, यूबीए लड़ाके दरज बीट और पंजरा ब्रिज चेकपोस्ट के बीच सेना की गतिविधि पर करीब से नजर रख रहे थे, और इलाके में काफिलों और जवानों के आने जाने की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे।

वहीं, द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने मंगलवार रात बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में चत्तर के पास दो 220केवी के बिजली टावरों पर धमाका किया था। टावरों पर विस्फोटक लगाए गए थे, जिससे दोनों को बहुत नुकसान हुआ।

बीआरजी ने 9 अगस्त को भी इसी तरह का हमला करने का दावा किया। बयान में कहा गया कि उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कच्छी जिले स्थित धादर इलाके में एक कृषि कार्यालय को विस्फोटक लगा उड़ा दिया, जिसमें इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। ग्रुप का आरोप है कि यहां से “कब्जे वाले पाकिस्तानी देश” बलूचिस्तान में कृषि क्षेत्र को खत्म करने की साजिश रची जाती थी।

इसी हफ्ते की शुरुआत में, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर किए गए 38 हमलों की जिम्मेदारी ली थी। उनका कहना था कि इस अभियान में 32 सैन्य कर्मी और उनके मददगार मारे गए थे, जबकि कई घायल हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें