मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में छापेमारी करने गई महिला दारोगा पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में छापेमारी करने गई महिला दारोगा पर हमला

पूर्वी चंपारण।जिले में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भलुआ बस्ती में आर्म्स एक्ट के एक आरोपी के विरूद्ध छापेमारी करने गई महिला दारोगा श्वेता कुमारी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में महिला दारोगा ने पिस्टल से एक राउंड फायरिंग भी की।मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा श्वेता सिविल ड्रेस में अपने एक सहकर्मी के साथ उक्त बस्ती में आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को पकड़ने गई थी। जहां उसपर असामाजिक तत्वो ने हमला कर दिया। स्थिति बेकाबू होते देख महिला दारोगा ने फायरिंग कर अपनी जान बचायी। हमले की सूचना पर पर मौके पर पहुंचे रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान व पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और महिला दारोगा को सुरक्षित लेकर थाना पहुंचे।इस घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि दारोगा श्वेता कुमारी एक अन्य पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष को बिना सूचना दिए छापेमारी करने सिविल ड्रेस में गई थी। जहां ग्रामीणों ने अपराधी समझ कर हमला कर दिया। जिसमे दारोगा के द्वारा बचाव में एक राउंड फायरिंग किया गया। स्थिति सामान्य है। सिविल ड्रेस में बिना फोर्स और पुलिस बैकअप के छापामारी करना एसओपी के विरूद्ध है। इस घटना को लेकर सदर डीएसपी को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौपने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें