मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में शराब धंधेबाजो ने पुलिस टीम पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलकौलिया गांव में शराब धंधेबाज के घर पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें जमादार हसनैन अहमद और होमगार्ड के सिपाही बैजू कुमार घायल हो गए।हमलावरों ने हिरासत में लिए गए एक शराब धंधेबाज को भी छुड़ा लिया। साथ ही जमादार हसनैन अहमद का सेलफोन भी छीन लिया।वही सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल व नगर थाना अधिकारी और सशस्त्र बल ने दो हमलावरो को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही चुलाई शराब भी जब्त की। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने बताया कि सूचना मिली कि मलकौनिया गांव में धंधेबाज शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना के आलोक में पुलिस टीम शराब कारोबारी रामबाबू के घर पर छापामारी करने गई। वहां से 10 लीटर चुलाई शराब जब्त की और उसे पकड़ लिया। इसी बीच,स्थानीय ग्रामीणों ने सरकारी वाहन को घेर लिया। इसके बाद पुलिस के साथ धक्का मुक्की और मारपीट कर शराब कारोबारी रामबाबू को मुक्त करा लिया।साथ ही जमादार का सेलफोन छीन कर घटना का बनाया गया वीडियो भी डिलीट कर दिया। मामले में दो महिला सीता देवी व निर्मला देवी को गिरफ्तार किया गया।वही इस मामले में 12 नामजद और 50 - 60 अज्ञात को आरोपित करते हुए उनके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें