मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में पुलिस पर हमला, महिला दारोगा के सिर पर मारी तीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अररिया में पुलिस पर हमला, महिला दारोगा के सिर पर मारी तीर

अररिया।अररिया के महलगांव इलाके में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस पर तीर व लाठी से हमला किया गया. इस हमले में दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गये हैं. एक महिला सब इंस्पेक्टर को आंख के करीब सिर पर तीर लगी है. वही, घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज गया है. वहीं घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस की टीम कैंप कर रही है.जानकारी के अनुसार अररिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस पर तीर व लाठी से हमला किया गया. इस हमले में दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गये हैं. एक सब इंस्पेक्टर को आंख के नीचे तीर लगी है. मामला अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत पोखरिया गांव में करीब अठारह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले में पुलिस कार्रवाई करने गयी थी. इस अवैध कब्जा को हटाने जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो लोग आक्रोशित हो गये. इस जमीन पर महादलित समुदाय के लोग आकर बसे हैं. उनके अंदर पुलिस कार्रवाई से नाराजगी हुई और वो हमलावर हो गए. पुलिसकर्मियों पर उन्होंने हमला बोल दिया. जिससे मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के बीच भी अफरातफरी मच गई। वही, पुलिस पर उक्त लोगों ने तीर व लाठी से हमला कर दिया.इस हमले में जोकीहाट थाना में पदस्थापित दो पुलिस अधिकारी घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वही, मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां के सिर के पास चेहरे पर तीर लगी है, वहीं, सअनि वीरेंद्र कुमार नट भी इस हमले में जख्मी हैं. दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया. पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें