मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

बिाहर के पूर्वी चंपारण से एटीएस ने पीएफआई से जुड़े इरशाद को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिाहर के पूर्वी चंपारण से एटीएस ने पीएफआई से जुड़े इरशाद को किया गिरफ्तार

मोतिहारी,18 मार्च।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र से बीती रात बिहार एटीएस की टीम ने छापेमारी पीएफआई से जुड़े एक शख्स इरशाद को गिरफ्तार किया है।

इरशाद को एटीएस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। पीएफआई मामले को लेकर पूर्व में भी एनआईए की टीम ने चकिया व मेहसी थाना क्षेत्र में कई दिन छापेमारी की थी। जिसके बाद कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले को खंगालते हुए प्राप्त इनपुट के आधार पर अब एटीएस की टीम ने हरपुर से मो इरशाद नामक युवक को अपने साथ ले गई है।

बिहार एटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एनआईए का मोस्ट वांटेड इरशाद अंसारी मोतिहारी स्थित अपने घर पहुंचा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर एटीएस मोतिहारी पहुंची और मेहसी क्षेत्र के हरपुर नाग स्थिति उसके घर से धर दबोचा। फिलहाल एटीएस की टीम गिरफ्तार इरशाद से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते पांच फरवरी को एनआईए की टीम ने मोतिहारी से पीएफआई के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। एनआईए का मोस्ट वांटेड इरशाद नईमुदीन अंसारी का बेटा है जो मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर नाग का रहने वाला है। एनआईए की टीम लगातार उसे तलाश कर रही थी। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा एटीएस ने पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें