मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन में समाप्त हुई भारतीय चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्राग । एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे तीनों भारतीय खिलाड़ी सुमीत नागल, दिविज शरण और एन श्रीराम बालाजी को एकल और युगल मुकाबलों में शिकस्त मिली। शीर्ष भारतीय एकल खिलाड़ी सुमित नागल को विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने 2-6, 6-0, 6-1 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। जीत के बाद वावरिंका ने कहा, “दोबारा शुरू करना काफी मुश्किल था। मैं गेंद को अच्छे तरह से संभाल नहीं पा रहा था और वह काफी तेजी से मेरे पास आ रही थी। एक और मैच जीतना अच्छा है। यह मैच तीन सेट में जीतना, इससे मुझे काफी समय मिला। यह काफी सकारात्मक रहा। नागल को युगल मुकाबलों में भी हार का सामना करना पड़ा। बेलारूस की इल्या इवाशाका के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरे नागल को पिअरे ह्यूज होबर्ट आर्थर रिंडेरनेक से 6-2, 6-4 से हराया। प्रतियोगिता के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जिरी लाहेस्का और थॉमस मैक्हैक की जोड़ी ने दिविज शरण और रोबीन हासे की जोड़ी को 3-6, 6-7(8) से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं एक अन्य मैच में बालाजी और उनके साथी किमर कोपेजींस को भी अंतिम-8 के मुकाबले में सीधे सेटों में मात मिली। स्टीवन डिएज और ब्लाज रोला ने 6-4, 6-3 से हरा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें