मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएम लूट का प्रयास विफल, एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एटीएम लूट का प्रयास विफल, एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सारण। पुलिस की सक्रियता और नियमित गश्ती के चलते परसा थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में चोरी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया।अज्ञात चोरों ने शनिवार तड़के करीब 03:30 बजे एटीएम को काटने और चोरी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।घटना की सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया।अधिकारियों ने पूरे स्थल का गहन निरीक्षण किया और इस असफल प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिनमें घटना की गहराई से जांच करना। दोषियों की तेजी से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना। भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना।परसा थाना पुलिस टीम ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।सारण पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह क्षेत्र में अपराधियों के किसी भी मंसूबों को नाकाम करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें