मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में बारिश से हुई मौतों पर अतिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, परवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में बारिश से हुई मौतों पर अतिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, परवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने राजधानी में बारिश के दौरान हुई एक और दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा की "चार इंजन वाली सरकार" पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

अतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश वर्मा को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। अतिशी ने कहा कि बुधवार सुबह हंसराज सेठी मार्ग पर बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है। उन्होंने इसे "प्राकृतिक आपदा" मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह घटना सरकार की मानसून से जुड़ी तैयारियों की पूरी तरह नाकामी का नतीजा है।

उन्होंने लिखा, "यह कोई अकेली घटना नहीं है। आपके शासन संभालने के बाद से बारिश के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है, जो बेहद शर्मनाक है।" उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि 9 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन, दो अलग-अलग हादसों में कई जानें गईं। पहले हादसे में खेड़ा खुर्द के फुर्नी रोड पर खुले नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में जेटपुर इलाके में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। अतिशी ने पत्र में यह भी लिखा कि 30 जुलाई को उत्तरी दिल्ली के सहगल कॉलोनी में दीवार गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हुए। 22 मई को आंधी-पानी के दौरान एक दिव्यांग सहित दो लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ मीडिया में रिपोर्ट हुए मामले हैं, जबकि इस साल बारिश में और भी कई लोग जान गंवा चुके हैं। अतिशी ने आरोप लगाया, "दिल्ली की जनता हर बारिश में जलभराव, पेड़ों के गिरने और बुनियादी ढांचे की नाकामी से जूझने को मजबूर है। पीडब्ल्यूडी, जिसका दायित्व शहर की सुरक्षा और ढांचे की देखरेख है, अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।"

उन्होंने कहा कि मंत्री परवेश वर्मा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और मुख्यमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए। इससे कम कुछ भी जनता के भरोसे को बहाल नहीं कर पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें