मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में कई जगहाें पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भागलपुर में कई जगहाें पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए शहरी क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह माइकिंग कर दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और वाहन चालकों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त किए जाएंगे और भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ने शहर के 15 ऐसे प्रमुख मार्गों की पहचान की है, जहाँ आए दिन जाम की गंभीर समस्या रहती है। इन मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त करने के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को संयुक्त टीम द्वारा तिलकामांझी थाना क्षेत्र में आज यातायात डीएसपी संजय कुमार, सिटी मैनेजर असगर अली, अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव तथा स्थानीय थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त बल ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि चिह्नित मार्गों पर रोटेशन के आधार पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।आज के अभियान में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान सड़क पर जहां-तहाँ वाहन खड़े करने वालों के चालान भी काटे गए। वहीं नगर निगम की ओर से तिलकामांझी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर माइकिंग कर दुकानदारों को चेताया गया कि वे तुरंत सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि यदि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा वही स्थिति पाई जाती है, तो संबंधित लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही भागलपुर स्टेशन से तातारपुर चौक तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बार तातारपुर की मशहूर बिस्किट वाली गली भी प्रशासन की निगरानी में है, जहाँ पीसीसी सड़क पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर निर्धारित सीमा से बाहर बढ़ाए गए शेड, देहली, रैक, ठेला-खोमचा, नाली या सड़क पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें