मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएफ की कीमत 749.25 रुपये तक बढ़ी, महंगा हो सकता है हवाई सफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों

ने आज विमानन कंपनियों को झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 749.25 रुपये प्रति किलोलीटर का

इजाफा किया है। एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा हो सकता है। नई

दरें आज से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के

मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में हवाई

ईंधन 749.25 रुपये बढ़कर 1,01,642.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो

पहले 100,893.63 रुपये था। मुंबई में एटीएफ 707.29 रुपये महंगा होकर

95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो कि पहले 94,466.41 रुपये था।

चेन्नई में एटीएफ की कीमत 628.73 रुपये की बढ़त के साथ

1,05,602.09 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जो पहले 104973.36 रुपये थी।

कोलकाता में इसकी कीमत 684.52 रुपये बढ़कर 1,10,583.13 रुपये प्रति

किलोलीटर हो गई है, जो पहले 109898.61 रुपये थी। गौरतलब है कि ऑयल कंपनियों

ने अप्रैल में इसकी कीमत में करीब 502.91 प्रति किलोलीटर की कटौती की थी,

जबकि मार्च में इसके दाम 624.37 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़े थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें