मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य नेता शामिल रहे।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि राजनेता, कवि और दूरदर्शी अटलजी ने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और रणनीतिक हितों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण, समावेशी नेतृत्व और राष्ट्रीय गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अटलजी की अमर विरासत राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटलजी असाधारण दूरदृष्टि वाले विलक्षण राजनेता थे और उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार और प्रयास पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे तथा उनके नेतृत्व ने देश को सशक्त बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण पर अटलजी का जोर आज भी मार्गदर्शन करता रहेगा।गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को देशभक्त राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटलजी ने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया। वहीं, उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को जमीन पर उतारने का काम किया।अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें