मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया स्पीकर हैल्प डेस्क का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। अजमेर संभाग के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में अब डॉक्टरों

की जानकारी के लिए मरीज और परिजनों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। विधानसभा

अध्यक्ष हैल्प डेस्क पर मरीजों को एक ही जगह समस्त जानकारी मिल जाएगी।

आपातकालीन इकाई के पास इस हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

विधानसभा

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अस्पताल में स्पीकर हैल्प डेस्क का शुभारंभ

किया। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से अस्पताल में यह जानकारी मिल रही थी

कि सही जानकारी के अभाव में मरीज व उनके परिजनों को यहां-वहां भटकना पड़ता

है। उन्हें बीमारी बताने के बाद भी सही डॉक्टर, विभाग, कमरा नम्बर, दवा

केन्द्र, जांच केन्द्र, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी व इंडोर पेशेंट से संबंधित

जानकारी नहीं मिल पाती है। उनका काफी समय खराब हो जाता है।

देवनानी

ने बताया कि मरीज और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल की आपातकालीन

इकाई के पास अधीक्षक कक्ष से पहले हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां

24 घण्टे तीन पारियों में स्टाफ तैनात रहेगा। कोई भी मरीज या उनका परिजन

आकर यहां चिकित्सा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है। इस अवसर

पर प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे व अन्य चिकित्सक

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें