विधानसभा में किरोड़ी लाल के विभागों की जिम्मेदारी ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को सौंपी
जयपुर,। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने अपने पद
से इस्तीफा दे दिया है। अब सदन में किरोड़ी लाल के विभाग की जिम्मेदारी
ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने
उन्हें किरोड़ी लाल के विभाग का प्रभार दे दिया है। विधानसभा में किरोड़ी
लाल के विभाग से संबंधी सवालों के जबाव अब ओटाराम देवासी व केके विश्नोई
देंगे। ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े संसदीय कामकाज मंत्री
ओटाराम देवासी और कृषि और पंचायतीराज़ विभाग से जुड़े कार्य मंत्री केके
विश्नोई संभालेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश जारी कर दिए है।
किरोड़ी
लाल मीना के इस्तीफे की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई थी। बताया जा रहा
है कि किरोड़ी लाल मीना ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि सरकार की ओर
से अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। लेकिन विधानसभा में उनके
विभाग की जिम्मेदारी अन्य दो विधायकों को सौंप दी है। मंत्री मीना ने
इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर एक बार रामचरितमानस की दो
पंक्तियां पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि ‘रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई
पर बचन न जाई।।’ इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के नौ दिन बाद
मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने सरकारी गाड़ी छोड़ दी थी। साथ ही, चार जून के
बाद से अपने विभाग नहीं जा रहे थे। इसके बाद अब मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने
अपना इस्तीफा सौंप दिया है।





