नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव : सम्राट चौधरी

नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव : सम्राट चौधरी
पटना।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम के इस बयान से यह साफ हो गया है कि 2025 में भी बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए को 75 परसेंट मार्क्स दिया है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया। बिहार की जनता ने हमें 75 % मार्क्स दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में हमारी 25 फीसदी मार्क्स हमारी कटी है।वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं, उसकी समीक्षा हो रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे, इसमें दिक्कत कहां है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।इसके साथ ही जदयू मंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि 2025 का संकेत भी मिल गया है। उस वक्त भी नीतीश ही सीएम रहेंगे। इसके साथ ही एनडीए के साथ भी बने रहेंगे।





