मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव: बंगाल-तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव: बंगाल-तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सख्त निगरानी के बीच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जब्त किया है। आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 26 फरवरी से 22 अप्रैल के बीच कुल 1,072.13 करोड़ रुपये की जब्ती दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 599.24 करोड़ रुपये की जब्ती हुई, जबकि पश्चिम बंगाल में 472.89 करोड़ रुपये का अवैध सामान पकड़ा गया। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और चुनावी ‘फ्रीबीज’ शामिल हैं, जिन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

जब्त की गई सामग्री में 127.67 करोड़ रुपये नकद, 40 लाख लीटर से अधिक शराब, 184.83 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 215.19 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 437.97 करोड़ रुपये के फ्रीबीज शामिल हैं। आयोग के अनुसार, यह कार्रवाई चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम है।

चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में निगरानी और सख्त करने के लिए 5,011 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें और 5,363 स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की हैं। फ्लाइंग स्क्वाड को शिकायत मिलने के 100 मिनट के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि सर्विलांस टीमें विभिन्न स्थानों पर अचानक जांच कर रही हैं।

आयोग ने साफ कहा है कि जांच के दौरान आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा या उत्पीड़न न हो, इसके लिए जिला स्तर पर ग्रिवांस कमेटियां भी बनाई गई हैं। साथ ही नागरिकों और राजनीतिक दलों को सी-विजिल मॉड्यूल के जरिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।

गौरतलब है कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव घोषित किए जा चुके हैं, जिसके बाद से ही आयोग ने निगरानी और प्रवर्तन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें