मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

किसमें कितना दमः महाराष्ट्र व झारखंड विस चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसमें कितना दमः महाराष्ट्र व झारखंड विस चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू

नई दिल्ली। दो राज्यों महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद शनिवार सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू हो गई। कुछ घंटे बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोनों राज्यों में किसकी ताजपोशी होगी, दोपहर तक यह साफ हो जाएगा। इसके साथ केरल की चर्चित वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव एवं उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। इन सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।महाराष्ट्रः किसकी होगी ताजपोशीमहाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुए चुनाव में 9.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 4,136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा की अगुवाई वाला महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) गठबंधन राज्य में दोबारा सरकार बनाने की कोशिश में है। जबकि जबकि महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी-एनसीपी शरद पवार खेमा) सत्ता में वापसी पर नजरें गड़ाए है। आज दोपहर तक साफ हो जाएगा कि राज्य में दोनों गठबंधनों में से किसकी सरकार बनेगी।झारखंडः किसकी बनेगी सरकारझारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। इसके लिए मतों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1211 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसे चर्चित चेहरे भी हैं। झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है। उसके सामने झारखंड की सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। जबकि राज्य की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने चुनाव के दौरान पूरी मेहनत की है।दो लोस और 48 विस सीटों पर उपचुनाव के नतीजेदो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ आज सुबह 8 बजे केरल की वायनाड एवं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतों की गिनती हो रही है उनमें मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर सुरक्षित, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें