मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

असम बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए सेवा भारती ने संभाला मोर्चा, देशभर से सहायता की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। देश का पूर्वोत्तर राज्य असम इन दिनों बाढ़ की

भीषण विभीषिका से जूझ रहा है। ब्रह्मपुत्र नद सहित राज्य की सभी नदियां

उफान पर हैं और जन-जीवन दूभर हो गया है। लोगों के घर-बार डूब गए हैं और

बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।ऐसे में हमेशा की

तरह सेवा भारती (पूर्वांचल) के कार्यकर्ता पहले ही दिन से बचाव और राहत

कार्यों में जुटे हुए हैं।

सामान्य तौर पर असम में बाढ़ हर वर्ष आती है और

उसके लिए सेवा भारती के लोग पहले से तैयार रहते हैं।पर इस वर्ष की बाढ़ ने

भीषण रूप से लिया है और आपदा बड़ी हो गई है। ऐसे में सेवा भारती

(पूर्वांचल) ने देश भर से सहयोग का आह्वान किया है।सेवा भारती ने

देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि असम के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ

आगे आएं और बड़े मन से आर्थिक सहायता दें।सेवा भारती ने इसके लिए अपना बैंक

डिटेल भी साझा किया है। सहायता राशि इस खाते में दी जा सकती है-नाम- सेवा

भारती पूर्वांचलबैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडियाशाखा- लाचित नगर, गुवाहाटीखाता

संख्या- 35545221261आईएफएससी कोड-

एसबीआईए0014255सेवा भारती पूर्वांचल ने

इस संबंध में एक व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है, जिस पर दान देने के बाद

जानकारी और अपना पैनकार्ड नंबर भेजा जा सकता है।ताकि आपके दान की पावती

भेजी जा सके। यह नंबर है-8011422133।इसके साथ ही सेवा भारती का कहना है कि

वह नए कपड़े, नए कंबल, बच्चों की खाद्य सामग्री, दवाइयां, मच्छरदानी के

साथ ही फिनाइल और बिलिचिंग पाऊडर जैसी सामग्री भी सीधे स्वीकार कर सकते

हैं।

समरससमरससमरस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें