मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ से जूझ रहा असम, 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित; राहत अभियान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाढ़ से जूझ रहा असम, 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित; राहत अभियान जारी

गुवाहाटी। असम में बाढ़ के कहर से 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान लगातार पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा, "राज्य के कई जिलों में बाढ़ का असर जारी है और अब तक 10.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इस आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हमारी सरकार प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य जरूरी वस्तुओं की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जल्द ही इस मुद्दे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करूंगा और आगे की जानकारी भी साझा करूंगा।"

मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए ताजा बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, 29 अप्रैल से 23 जुलाई के बीच राज्य के 25 जिलों में 10,63,216 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 77 राजस्व सर्किल और 2,023 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। 162 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 41,264 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा, प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए 1,072 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं।

अब तक बाढ़ से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चराइदेव में 10, शिवसागर में 21, जोरहाट में 8, धेमाजी में 3, कार्बी आंगलोंग में 2, गोलाघाट में 2 और सोनितपुर में एक की जान गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 8 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 6 शिवसागर, 1 धेमाजी और 1 चराइदेव से हैं।

बाढ़ से मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। 401 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 1,856 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 28,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि वह जल्द ही एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें