मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : टी20 फॉर्मेट में कैसा है अफगानिस्तान-हांगकांग का रिकॉर्ड?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा।

दोनों देशों के बीच साल 2014 से अब तक छह टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा। अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ छह में से चार मुकाबले जीते हैं। वहीं, हांगकांग ने दो मैच अपने नाम किए।

साल 2012 के वर्ल्ड कप टी20 क्वालीफायर में अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।

इसके बाद मार्च 2014 में टीम ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जुलाई 2015 में हांगकांग ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली जीत दर्ज की।

नवंबर 2015 में एक बार फिर हांगकांग ने टी20 मैच जीतते हुए रिकॉर्ड 2-2 से बराबरी पर ला दिया। साल 2016 में अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ दो मैच खेले, जिसमें जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा फिर से कायम कर लिया।

शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को जमकर रन बनाने के मौके मिलेंगे। इस मैदान पर तेज गेंदबाज जितने सफल होते हैं, उतनी ही सफलता स्पिनर्स को भी मिलती है।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, राशिद खान और नवीन-उल-हक गेंदबाजी में अपना जलवा दिखा सकते हैं।

अंशुमन रथ और जीशान अली हांगकांग को बल्लेबाजी में अहम योगदान दे सकते हैं, जबकि यासिम मुर्तजा और आयुष शुक्ला विपक्षी टीम को अपनी गेंदबाजी से परेशान करते नजर आ सकते हैं।

हांगकांग की टीम: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, निजाकत खान, अंशुमन रथ, मार्टिन कोएट्जी, यासिम मुर्तजा (कप्तान), एजाज खान, नसरुल्ला राणा, एहसान खान, अली हसन, अतीक इकबाल, कल्हण चल्लू, आयुष शुक्ला, किंचित शाह, मोहम्मद वाहिद, शाहिद वासिफ और मोहम्मद गजनफर।

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद इशाक, शराफुद्दीन अशरफ और गुलबदीन नायब।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें