मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : गिल की एंट्री से बढ़ी इस खिलाड़ी की चुनौती, प्लेइंग-11 में जगह बनाना हुआ मुश्किल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। इस टीम में शुभमन गिल की एंट्री हुई है। गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड दौर से पूर्व एशिया कप के लिए गिल की जगह पक्की नहीं थी, लेकिन बतौर कप्तान और बल्लेबाज इंग्लैंड में उनके असाधारण प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उनके चयन के लिए मजबूर कर दिया।

शुभमन गिल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह देने और उन्हें उपकप्तान बनाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मुश्किल संजू सैमसन के लिए बढ़ गई है।

सैमसन ने पिछले कुछ समय में टी20 फॉर्मेट में बतौर ओपनर बड़ी कामयाबी हासिल की है। विकेटकीपर होना प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मजबूत करता है। शुभमन गिल के आने से सैमसन की मुश्किल बढ़ी है।

दरअसल, गिल को भी बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। वह उप कप्तान भी हैं। ऐसे में उनका खेलना लगभग निश्चित है। वह सीमित ओवरों में ओपनिंग करते हैं। अगर गिल प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं और पारी की शुरुआत करते हैं, तो फिर सैमसन की मुश्किल बढ़ेगी।

सैमसन मध्यक्रम में उतने सफल नहीं हैं। टीम में जितेश शर्मा के रूप में दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है, जो मध्यक्रम में एक तूफानी बल्लेबाजी के रूप में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। ऐसे में गिल के ओपनर होने की स्थिति में विकेटकीपर के रूप में जितेश को मौका दिया जा सकता है और सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।

टीम में तीसरे ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जिनका प्लेइंग इलेवन में स्थान तय है। इसकी वजह शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी क्षमता है। गिल उपकप्तान हैं, इसलिए सैमसन के लिए प्लेइंग 11 में मुश्किल बढ़ी है। वहीं, दोनों के टीम में होने की स्थिति में तिलक वर्मा या रिंकू सिंह को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

संजू सैमसन ने 42 टी20 मैचों की 38 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 861 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने 21 टी20 मैचों में 1 शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 578 रन बनाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें