मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से पांच सबसे बड़ी जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मैच में हांगकांग को 94 रन से रौंदा। यह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 94 रन ही बना सकी।

एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने साल 2022 में शारजाह में हांगकांग के विरुद्ध 155 रन से जीत दर्ज की थी।

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम है, जिसने साल 2022 में दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से मुकाबला जीता था।

यूएई की टीम साल 2016 में ओमान को 71 रन से शिकस्त दे चुकी है। यह टीम फेहरिस्त में चौथे पायदान पर है, जबकि हांगकांग को साल 2016 में 66 रन से मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर भी है।

शेख जायद स्टेडियम में 9 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली।

इनके अलावा, मोहम्मद नबी ने 33, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 53 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से आयुष शुक्ला और किंचित शाह को दो-दो विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में हांगकांग खराब शुरुआत के बाद सिर्फ 94 रन ही बना सकी। बाबर हयात (39) और कप्तान यासिम मुर्तजा (16) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब ने दो-दो विकेट हासिल किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें