मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

अशोकनगरः दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अशोकनगरः दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर ग्राम बीसौर के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नईसराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर ने बताया कि कालुआखेड़ी निवासी विशाल जाटव रिश्तेदार सुनील जाटव के साथ बाइक से नईसराय की ओर जा रहा था। बीसौर गांव के सपेरा डेरा निवासी गोविंद नाथ, राजा नाथ और बंटी नाथ के साथ बाइक से अपने डेरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बीसौर गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं। रफ्तार अधिक होने से दोनों ही बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोविंद नाथ ने अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।राहगीरों की सूचना पर डायल- 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों में एक को नईसराय अस्पताल और दो को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। इस दौरान नईसराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों की मदद से मृतक का शव अपने निजी वाहन में रखकर शाढ़ौरा पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें