मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

अशोकनगरः सडक़ किनारे खड़ी कार में मिले प्रेमी जोड़े के रक्तरंजित शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अशोकनगरः सडक़ किनारे खड़ी कार में मिले प्रेमी जोड़े के रक्तरंजित शव

अशोकनगर, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर से गुरुवार तडक़े एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है। शहर से महज 10 किलोमीटर दूर सडक़ किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार के भीतर एक युवक और युवती के लहुलुहान शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। घटनास्थल पर मिले हथियारों और चोट के निशानों ने इस पूरे मामले को बेहद पेचीदा और रहस्यमयी बना दिया है।तडक़े 3 बजे पुलिस को मिली सूचना, खुला खौफनाक मंजर:जानकारी के अनुसार, देहात पुलिस को तडक़े करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि मुख्य मार्ग से दूर एक संदिग्ध कार काफी देर से सडक़ किनारे खड़ी है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के भीतर झांका, तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कार के अंदर खून से सने दो शव पड़े हुए थे।क्रूरता की कहानी बयां कर रहे थे निशान:पुलिस के मुताबिक, युवती के गले और पीठ पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे, जिससे उसका काफी खून बह चुका था। वहीं, युवक के माथे पर सीधे गोली लगने का गहरा निशान था।पुलिस ने जब शवों की शिनाख्त की तो मृतकों की पहचान अशोकनगर के ही रहने वाले युवक-युवती के रूप में हुई। मृतक युवक ऋतिक सोनी (26 वर्ष) पुत्र राकेश सोनी इंदौर में अपना कार पार्लर का शोरूम चलाता था। मृतकी युवती मुस्कान जैन (24 वर्ष) पुत्री विवेक जैन (अखाई वाले) एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ऋतिक और मुस्कान पिछले 3 सालों से एक-दूसरे के बेहद करीब थे और उनके बीच गहरा प्रेम संबंध था।कार के अंदर मिला हथियारों का जखीरा:इस दोहरे हत्याकांड या आत्मघाती कदम की मिस्ट्री तब और उलझ गई जब पुलिस ने कार की तलाशी ली। पुलिस को कार के भीतर से एक पिस्टस और एक कुल्हाड़ी जैसा धारदार हथियार बरामद हुआ है। एक ही गाड़ी में गोली मारने और गला रेतने वाले दोनों हथियारों का मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।पुलिस जांच पर टिकी निगाहें:देहात पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है। कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देहात थानास पुलिस प्रभारी भुवनेश शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती तकनीकी जांच के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें