आरजेडी छोड़ जदयू के हुए अशफाक करीम

आरजेडी छोड़ जदयू के हुए अशफाक करीम
पटना ।आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम शनिवार को जदयू में शामिल हो गए। मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अशफाक करीम ने कल ही राजद से इस्तीफा दिया था।अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट आई। तब कहा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसके बावजूद, मुस्लिम समाज को राष्ट्रीय जनता दल ने 26 सीट में से सिर्फ दो सीट दिया है। राज्य में 18% मुसलमानों की आबादी है। यह हकमारी किसी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहने के बावजूद अकलियत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी मुसलमान राजद को वोट देता था, जो अब जदयू को देगा।नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है, इसलिए मैं बार बार नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं। मेरी जो इच्छा थी वह पूरी हो चुकी है। अब जो भी मिला है और मिलेगा वह बोनस है। मेरी ज्यादा कुछ इच्छा नहीं है।शपथ ग्रहण समारोह में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री बिजेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद थे।





