मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

एशेज: स्टीव स्मिथ का खुलासा, बताया आखिर क्यों गाबा टेस्ट से नाथन लियोन को बाहर रखा?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एशेज: स्टीव स्मिथ का खुलासा, बताया आखिर क्यों गाबा टेस्ट से नाथन लियोन को बाहर रखा?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर नाथन लियोन को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जगह नहीं दी। स्टीव स्मिथ के मुताबिक, टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए लियोन को इस मैच से बाहर रखा गया। लियोन की गैरमौजूदगी उनकी काबिलियत से बिल्कुल भी जुड़ी नहीं थी।

38 वर्षीय स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 140 टेस्ट मुकाबलों में 30.16 की औसत के साथ 562 विकेट निकाले हैं, लेकिन पिंक बॉल टेस्ट मैच से उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया।

स्टीव स्मिथ ने कहा, "परिणाम अलग भी हो सकता था। यह निश्चित रूप से नाथन के खिलाफ कुछ नहीं है। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह बहुत लंबे समय से हमारे मुख्य स्पिनर रहे हैं, लेकिन अतिरिक्त बल्लेबाजी और जिस तरह पुछल्ले बल्लेबाजों ने 50 ओवरों तक डटे रहकर बल्लेबाजी की, उन्होंने हमें वह संतुलन दिया जिसकी हमें तलाश थी।

उन्होंने कहा, "माइकल नेसर टीम में कुछ अलग लेकर आते हैं। हम विकेटकीपर को स्टंप्स के पास ला सकते हैं। वह सीधे स्टंप्स को निशाना बनाते हैं। रन रोककर रखते हैं। वह बल्लेबाजों को जोखिम लेने पर मजबूर करते हैं, खासकर जब गेंद उतनी तेज नहीं होती या स्किड कर रही होती है, लेकिन यह नाथन के खिलाफ नहीं है। वह अविश्वसनीय हैं और लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए लो-स्कोरिंग टेस्ट मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था।

इसके बाद मेजबान टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट को 8 विकेट से जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड बना ली है।

सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए, जबकि माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डोगेट ने 1-1 विकेट निकाला।

अगली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नेसर ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट डोगेट के नाम रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें