मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

एशेज: सिडनी में शतक के साथ रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे जो रूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एशेज: सिडनी में शतक के साथ रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंचे जो रूट

सिडनी। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एशेज सीरीज के पांचवें मैच की पहली पारी में 160 रन की पारी खेली। यह उनका 41वां टेस्ट शतक रहा।

2026 कैलेंडर ईयर मे पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाते हुए रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं।

यह ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर रूट का दूसरा शतक रहा।

टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 51 शतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मुकाबलों में 45 शतक अपने नाम किए।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए। बेन डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। डकेट 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े।

इंग्लैंड ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन जुटाते हुए टीम को 226 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैरी ब्रूक ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

जो रूट ने जेमी स्मिथ (46) के साथ 94 रन, जबकि विल जैक्स (27) के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 384 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रूट ने इस पारी में 242 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों के साथ 160 रन बनाए।

विपक्षी टीम के लिए माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट निकाला।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में इंग्लैंड इस मैच को जीतकर हार के अंतर को कम करना चाहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें