मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

एशेज : ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग 'कर्स', पिछली पांच सीरीज में ओपनिंग साझेदारी के नाम केवल 30 रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एशेज : ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग 'कर्स', पिछली पांच सीरीज में ओपनिंग साझेदारी के नाम केवल 30 रन

पर्थ। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज की शुरुआत हो गई है, जिसमें इंग्लैंड के लिए आगाज बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और छठी गेंद पर ही अपना विकेट गंवा दिया। उस समय तक मेहमान टीम का खाता तक नहीं खुल सका था।

2010/11 से अब तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार एशेज सीरीज खेल रही है। तब से सीरीज की अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने तीसरी बार खाता खोले बगैर अपना पहला विकेट गंवाया है। इस दौरान मेहमान टीम पांच पारियों में कुल 30 रन ही बना सकी है।

एशेज 2010/11 में इंग्लैंड की टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तीसरी गेंद पर ही एंड्रयू स्ट्रॉस (0) का विकेट गंवा दिया था।

उस पारी में इंग्लैंड सिर्फ 260 रन बना सकी, लेकिन अगली पारी (517/1) में शानदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ करवाया।

एशेज 2013/14 का पहला मैच भी ब्रिस्बेन में ही खेला गया, जिसकी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 136 रन ही बना सकी। इस पारी में इंग्लैंड ने 28 के स्कोर पर कप्तान एलेस्टेयर कुक (13) का विकेट गंवा दिया था। इंग्लैंड ने यह मैच 381 रन से गंवाया।

एशेज 2017/18 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 2.4 ओवर में टीम ने एलेस्टेयर कुक (2) का विकेट गंवा दिया।

उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 2 ही रन बने थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया।

एशेज 2021/22 सीरीज की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक टीम का खाता नहीं खुल सका था। इंग्लैंड की टीम इस पारी में 147 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से मैच अपने नाम किया।

एशेज 2025/26 में एक बार फिर इंग्लैंड की टीम सीरीज की अपनी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सकी। स्टार्क ने मैच के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जैक क्रॉली (0) को कैच आउट कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें