मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे में इलाज करवाकर जोधपुर लौटा आसाराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुणे में इलाज करवाकर जोधपुर लौटा आसाराम

एयरपोर्ट पर उमड़ी समर्थकों की भीड़जोधपुर। अपने ही आश्रम में नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम पुणे में आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज करवाकर जोधपुर लौट आया है। उसकी झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी। आसाराम यहां से सीधा अपने आश्रम चला गया।बता दे कि आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से तीस जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है। वह इलाज के नाम पर पुणे गया था जहां से आज दोपहर विमान मार्ग से लौटा। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर आसाराम के भक्त भी मिलने के लिए पहुंचे लेकिन आसाराम किसी से भी नहीं मिला और अपने भक्तों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए एयरपोर्ट से आश्रम के लिए रवाना हो गया। बता दे कि गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी मेडिकल स्थिति को देखते हुए तीस जून तक अंतरिम जमानत बढ़ाई है। आसाराम ने छह महीने की स्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है।11 साल बाद बेटे से मिलेंगे आसारामसूरत की लाजपोर जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट से पांच दिन की अंतरिम जमानत मिली है। यह जमानत उन्हें अपने पिता से मिलने जोधपुर आने के लिए प्रदान की गई। कोर्ट ने शर्त रखी कि नारायण साईं पुलिस जाब्‍ते के साथ हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे और सभी खर्च स्वयं वहन करेंगे। मुलाकात की तारीख और समय गोपनीय रखा जाएगा। ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यह 11 साल बाद पिता-पुत्र की पहली मुलाकात होगी। प्रशासन ने आसाराम और नारायण साईं के मामले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। राज्य सरकार ने पहले चेतावनी दी थी कि उनके अनुयायियों की भारी भीड़ से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। कोर्ट ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मुलाकात के दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें